ये 3 उपाय करोगे तो शरीर बनेगा फौलाद
यदि आप भी शारीरिक और मानसिक कमजोरी की समस्याओं से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू आसान नुस्खे। इन नुस्खों अपनाकर किसी भी उम्र का व्यक्ति अपनी कमजोरी दूर कर शरीर को फौलाद बना देते हैं।
1- रोज़ाना सुबह एक केला दूध के साथ खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। दूध और केले को साथ लेने से शरीर में चरबी और शक्ति दोनों बढ़ती है। किसी दुबले व्यक्ति को वज़न बढ़ाने और ताकत पाने के लिए यह आसान उपाय ज़रूर करना चाहिए।
2- घी हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये हमारे लिए हर तरह से फायदेमंद साबित होता है। अगर आपको शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो तो आप रोजाना अपनी डाइट में घी का सेवन करें। आप इसे खाना खाने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन भी कर सकते हैं। ये आपको फिट रखने के साथ ही आपकी याददाश्त भी बढ़ाने का काम करता है।
3- अंडों में आयरन, विटामिन ए और प्रोटीन की अधिकता होती है। रोजाना एक अंडा खाना आपको ऊर्जा प्रदान करने के लिए पर्याप्त है। खास तौर पर यदि आप इसे नाश्ते में खाते हैं तो यह आपको पूरे दिन ऊर्जा प्रदान करता है।


No comments