सोशल मीडिया पर मिल रहा मच्छर भगाने का सबसे आसान तरीका जाने....
अगर आप भी परेशान हैं मच्छरों से, तो ये उपाय कर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।
• कपूर - कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे।
• लहसुन - लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।
• अजवाइन और सरसों का तेल - सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।
• नींबू और नीलगिरी का तेल - मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इस हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।
• नीम का तेल - नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।
• तुलसी का रस लगाएं - शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। घरों में लगा तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखता है।

No comments