Breaking News

खीरा खाने के बाद कभी न करे इस चीज़ का सेवन बरना पड़ सकता है पछताना

क्या आप जानते हैं खीरा खाने के बाद पानी पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है? जी हां, अगर खीरा सेहत के लिए फायदेमंद है तो इसके बाद पानी पीने से सेहत को नुकसान भी होता है। आइए जानिए खीरा खाने के बाद पानी पीने से यह सेहत के लिए किस तरह हानिकारक हो सकता है और इससे क्या-क्या नुकसान होते हैं?
खीरा सेहत के लिए इस तरह होता है हानिकारक
खीरे को गर्मियों के मौसम में राहत भरा फल कहना गलत नहीं होगा। इसमें पानी की प्रचुर मात्रा होती है। खीरे में 95 प्रतिशत पानी और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने के बाद पानी पीने आप इन इन आवश्‍यक पोषक तत्‍वों से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा खीरे के बाद पानी पीने से जीआई गतिशीलता बढ़ जाती है, जिससे पाचन और अवशोषण की प्राकृतिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है।


खीरे के बाद पानी पीने से होते हैं ये नुकसान
पाचन संबधी समस्याएं: भोजन को पचाने के लिए शरीर को पीएच लेवल की आवश्यकता होती है। लेकिन खीरे के साथ या इसके बाद पानी पीने से पीएच लेवल कमजोर हो जाता है और खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए आवश्यक एसिड प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाता, जिससे पाचन संबधी समस्याएं होने लगती है, आपको डायरिया और लूज मोशन जैसी समस्‍याओं का सामना पड़ सकता है। इसलिए कभी भी खीरा खाने के बाद पानी न पीएं। खीरा खाने और पानी पीने के बीच कम से कम 20 मिनट का अंतराल रखें।

No comments