क्या एक पुरुष भी गर्भवती हो सकता है, जाने इसकी पूरी स्टोरी
पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आ रहा है जिसपर शायद ही आप भरोसा कर सके। आपके कान इस बात को मानने के लिए तैयार ना हो। आपने इससे पहले बुजुर्ग महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बारे में सुना होगा। लेकिन बुजुर्ग पुरुष प्रेग्नेंट हो जाए इस पर कोई भरोसा नहीं कर सकता। आप भरोसा करे या ना करे लेकिन यह सत्य है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खानेवाल से ऐसी ही एक घटना सामने आई है। वहां एक लैब ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को प्रेग्नेंट घोषित किया है। यह मामला सुनते ही डॉक्टर से लेकर परिजन सब हैरान है।
अल्ला बिट्टा नाम का एक बुजुर्ग काफी दिनों से बीमार चल रहा था और खानेवाल के डीएचक्यू हॉस्पिटल में इलाज करवाने आया था। वहां उसे यूरिन टेस्ट कराने के लिए कहा गया। इसके बाद वह शख्स एक प्राइवेट लैब में यूरिन टेस्ट कराने गया, लेकिन जब रिपोर्ट सामने आई तो उसके होश उड़ गए। रिपोर्ट में उसे प्रेग्नेंट बताया गया था। जब इसकी सूचना सरकारी अधिकारियों तक पहुंची तो उन्हें कुछ इसमें झोल लगा तो उन्होंने इस मामले की जांच शुरू की। यह मामला पाकिस्तान के हेल्थकेयर कमीशन तक पहुंचा। इसके बाद खानेवाल के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ने लैब को सील कर दिया। लैब के मालिक अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments