Breaking News

इस फल को खाने से शरीर में होते है गजब के फायदे

अनार कई पौष्टिक गुणो से भरपूर फल है। इसमें कई बीमारियों का इलाज करने की क्षमता है। यह न सिर्फ कैंसर बल्कि ह्रदय से जुड़ी बीमारियों को ठीक करता है, बल्कि त्वचा कि सुंदरता बढा़में मे भी मदद करता है। मिठास और रस से भरें इसके लाल दानों मे कई विटामिन और मिनरल्स होतें हैं। यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं, गर्भवस्था की पहली तीमाही में अनार के सेवन से शिशु का स्वास्थ बेहतर होता है। हमें एक अनार रोज सेवन करना चाहिए।


त्वाचा :-
हर रोज अनार का जूस पीने चेहरे पर निखार आता है और कील मुंहासो की समस्या दूर होती है। अनार, सूरज की नुकसानदायक किरणो से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता हैं। अनार के छिल्कों में सन ब्लाकिंग एजेंट्स होते है जो नेचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखता हैं। अनार में उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षनों को जल्दि आने से रोकता है। ये त्वचा की महीन रेखाओं और क्षुर्रियों को भी जल्दि आने से रोकता है।

पाचन तंत्र :-
अनार के दानों में विटामिन -बी काॅम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होती हैं जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। विटामिन-बी काॅम्प्लेक्स शरीर में मोजूद वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलनें का काम भी करता है।
मजबूत हडिड्यां :-
अनार के दानों एंटीइफ्लेमेटरी गुण होता है जो अर्थराइटिस जैसी बीमारी में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से जोड़ो में दर्द और सूजन की समस्या कम होती है, साथ ही गठिया रोग भी नष्ट होता है।

No comments