Breaking News

अभिनेता पवन सिंह ने उड़ायी लॉकडाउन की धज्जियां, भीड़ के बीच बैठकर खाया खाना

दोस्तो पवन सिंह को तो हर कोई जानता है। भोजपुरी के स्टॉर अभिनेता व गायक पवन सिंह ने देश में चल रहे लॉकडाउन को ठेंगा दिखाते हुए एक ब्राह्मभोज में पहुंचे जहां उनके सैकडों प्रशंसकों की भीड उमड पडी और सोशल डिस्टेंशिग की धज्जियां उड गई. इतना ही नहीं इस भोजपुरी स्टॉर ने तो समूह में बैठ कर खाना भी खाया।


तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पास पास बैठ कर पवन सिंह भोजन के चटकारे ले रहे हैं. बिहार कथा को मिली जानकारी के अनुसार पवन सिंह आरा जिले स्थित अपने गांव से करीब 29 किलोमीटर दूर एक गांव में दीपक सिंह के यहां पहुंचे. वेे भाजपा नेता विनय बिहारी के रिश्तेदार बताये जाते हैं।

स्वयं पवन सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन किया है. इसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन के आह्वान की अवहेलना की है. जानकार बताते हैं कि यह केवल भाजपा नाम के लिए ज्वाइन किये हुए हैं. बाकी सब कुछ इनकी मनमानी रहती है।

दोस्तो इस भोजपुरी सुपर स्टार के बारे में आपकी क्या राय है आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके बताएं।

No comments