Breaking News

सोने की कीमत हो जाएगी इतनी कभी सोचा नहीं होगा

कोरोना के चलते बुलियन मार्केट में मंगलावर को सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। शुक्रवार के मुकाबले मंगलवार को 10 ग्राम सोना 1185 रुपये चढ़कर 45121 रुपये पर खुला जबकि चांदी भी 1890 रुपये प्रति किलोग्राम उछली। कारोबार के अंत में सोना 944 रुपये और चांदी 1990 रुपये उछलकर बंद हुए।

सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिए ही होता है। सोने की खरीद दो तरह से की जाती है। आम लोग सर्राफा बाजार से सोने की खरीददारी करते हैं। वहीं कारोबारी लोग वायदा बाजार के जरिए सोने की खरीददारी करते हैं।

अंतरार्ष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर मंगलवार को सोने का भाव 1,742.20 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि 18 अक्टूबर के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है जब सोने का भाव कॉमेक्स पर सोना 1,749.10 डॉलर प्रति औंस तक उछला था।

अगर ऐसे ही चलता रहा तो भारतीय वायदा बाजार में जून तक 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करने की उम्मीद की जा रही है। 

No comments