Breaking News

क्या आप जानते हैं जामुन खाने के 5 गजब के फ़ायदे

आइये जानते हैं जामुन खाने के फायदे:


जामुन का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित होता है। यह डायबिटीज के मरीजों को बार-बार प्यास लगने व अधिक बार यूरीन पास होने की समस्या में भी मददगार है।

जामुन लिवर को मजबूत बनाता है और मूत्राशय में आई असामान्यता को सामान्य बनाने में सहायक होता है। जामुन का रस, शहद, आंवले या गुलाब के फूल का रस बराबर मात्रा में मिलाकर एक-दो माह तक रोजाना सुबह के समय सेवन करने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है।

गले के रोगों में जामुन की छाल को बारीक पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को पानी में घोलकर माउथ वॉश की तरह गरारे करना चाहिए। इससे गला तो साफ होगा ही, सांस की दुर्गंध भी दूर हो जाएगी।

जामुन के नियमित सेवन से खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है। जिन लोगों को खून की कमी है उन्हें जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए।

No comments