Breaking News

भारत में 50साल से कम उम्र के युवाओं के इम्यून सिस्टम को डाउन कर रहा है kovid -19 जानें

रिपोर्ट इंडिया टुडे डेटा इंटेलिजेंस यूनिट यानि कि DIU द्वारा की गई है। शुरुआती 1,801 कन्फर्म मामलों पर स्टडी की, जिसमें ये पता चला कि भारत के युवा इस वायरस से ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। इन मामलों में 60 फीसद मामले ऐसे हैं, जिनमें मरीज़ों की उम्र 50 से कम है। यानि इंडिया की यंग जनरेशन को कोरोना से ज्यादा खतरा है।

डेटा चूंकि शुरुआती 1,801 संक्रमित लोगों के ऊपर किए गए रिसर्च के आधार पर इकट्ठा किया गया है, इसलिए बात फिलहाल उतनी की ही होगी। क्योंकि इस समय तो भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3,000 के पार हो चुकी है। इस स्टडी के आधार पर बच्चों की बात करें, तो 2.5 फीसद मामलों में मरीज़ों की उम्र 0 से 9 है। 5.0 फीसद मामलों में 10 से 19 के बीच है।

इसके अलावा स्टडी में पाया गया है कि कुल 291 मामले यानि कि 21.7 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जिनमें मरीज़ की उम्र 30 से 39 के बीच है। इसके अलावा 376 संक्रमित मरीज़ों की उम्र 20 से 29 साल के बीच है। साथ ही 17.4% मरीज़ 40 से 49 के बीच, 13.3% मरीज़ 50 से 59 के बीच, 13.2% मरीज़ 60 से 69 साल के बीच, 4.3% मरीज़ 70-79 साल के बीच, 1.1 % मरीज़ 80-89 साल वाले और 0.1%  मरीज़ ऐसे भी हैं जिनकी उम्र 90 के पार है।
आंकड़े देख लिए आपने, अब खबर की हेडलाइन पर आते हैं। अभी तक इटली और अमेरिका में हुए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों में ये देखा गया है कि जिन मरीज़ों की मौत हुई हैं। उनमें ज्यादातर बुजुर्ग महिलाएं या पुरुष थे। लेकिन, भारत में ठीक इसका उल्टा हो रहा है। भारत में सिर्फ 32% ही मरीज़ ऐसे हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनकी उम्र 50 के पार हैं। यहां एक बात आप भी नोट कर सकते हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित होना और कोरोना से मौत होना, दो अलग-अलग बातें हैं। अब ऐसा क्यों हुआ है उसका भी कारण है।

Sourse india today 

No comments