Royal Enfield अब नए लुक में, देखिये नया मॉडल, जानिए कीमत
Royal Enfield भारत में अपनी 500cc की बाइक्स को बंद करने जा रही है, जिसमें Classic 500 बाइक भी शामिल है। रॉयल एनफील्ड ने बंद होने से पहले भारत में इस बाइक का आखिरी मॉडल लॉन्च किया है।
इस आखिरी मॉडल का नाम Royal Enfield Classic 500 Trib Black है। यह क्लासिक 500 बाइक का लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसे आप 50 हजार रुपये की कीमत में बुक कर सकते हैं।
इस आखिरी मॉडल का नाम Royal Enfield Classic 500 Trib Black है। यह क्लासिक 500 बाइक का लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसे आप 50 हजार रुपये की कीमत में बुक कर सकते हैं।
इस बाइक में पूरी तरह से नई पेंट स्कीम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें ब्लैक कलर के साथ ब्लैक कलर को हाइलाइट किया गया है। इसके साथ बाइक में बेहद प्रीमियम लेदर सीट्स का इस्तेमाल किया गया है। क्लासिक 500 के अंतिम मॉडल को और भी अधिक विशेष बनाने के लिए, प्रत्येक मॉडल पर इसकी एक अलग संख्या है। बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 499 सीसी का इंजन है, जो 41.3 न्यूटन मीटर टॉर्क में 27.2 बीएचपी की अधिकतम शक्ति प्रदान करता है।
बाइक में इंजन को चलाने के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। क्लासिक 500 मॉडल के बंद होने के पीछे एक मुख्य कारण यह है कि इसकी बिक्री क्लासिक 350 की तुलना में बहुत खराब थी।



No comments