Breaking News

अभी शादी को नही हुए 2 साल ओर अब तलाक की रख दी डिमांड, जानिए वजह

टीवी जगत और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा श्वेता बसु प्रसाद का नाम इन दिनों अपनी असल ज़िन्दगी को लेकर काफी चर्चा में हैं. खबरें हैं की श्वेता अपने पति से काफी वक़्त से अलग रह रही हैं और अब तलाक भी चाहती हैं. श्वेता के पति का नाम रोहित मित्तल हैं जो एक फिल्म डायरेक्टर हैं।

आपको बता दे, श्वेता और रोहित की मुलाकात आज से करीब 6 साल पहले फिल्म फैंटम के दौरान हुईं थी. पहले दोनों में दोस्ती हुईं जो बहुत जल्द प्यार में बदल गई. पहले दोनों ने 3 साल एक दूसरे को अच्छी तरह से जाना जिसके बाद साल 2017 में सगाई कर ली।


सगाई एक साल बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली. लेकिन अब शादी को 2 साल भी पुरे नहीं हुए हैं और श्वेता अपने पति रोहित से तलाक चाहती हैं. इस बात की जानकारी ख़ुद श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से दी हैं. श्वेता ने पोस्ट करके बताया कोर्ट में उनके पति रोहित से तलाक की प्रक्रिया चल रही हैं।

No comments