यदि आप भी खाते है विटामिन-ई का कैप्सूल तो इसे जरूर देखे
सभी विटामिन्स स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होते है। यह शरीर की कार्यप्रणाली को सही तरह से संचालित करने में मददगार होते है और बीमारियों से भी दूर रखते है। शरीर को प्रमुख रूप से 13 विटामिन्स की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।
आंखों के नीचे गायब होंगे काले घेरे
विटमिन ई को बादाम तेल के साथ मिक्स पर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। रात में सोने से पहले हल्के हाथों से आखों के नीचे के एरिया पर मसाज करें, 1-2 हफ्तों में ही इसका असर देखने को मिलेगा।
चहरे के दाग-धब्बों को करे दूर
विटामिन ई का एक कैप्सूल लें और सूई की मदद से इसमें एक छेद कर लें। अब इसके अंदर का सारा ऑयल निकाल लें और अपने प्रॉब्लम एरिया पर लगाएं। ये एक सीरम की तरह काम करेगा और चेहरे के डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बे को कम करेगा। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे रातभर ऐसे ही लगाकर छोड़ दें।
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे बालों के लिए
त्वचा के लिए विटामिन ई कैप्सूल के फायदे अनेक हैं इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण इसका उपयोग बालों की कई समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग आप समय से पहले सफेद होने वाले बालों की समस्या को दूर करने में कर सकते हैं।


No comments