Breaking News

आँखों में काजल लगाते समय न करे ये गलती, वरना पड़ सकता है पछताना

अगर आपकी आंखे छोटी हैं तो पूरी आंखों पर काजल अप्लाई न करें. इसे सिर्फ आंखों के कॉर्नर में ही लगाएं. ऐसा करने से आपकी आंखे लंबी दिखेंगी, आई मेकअप परफेक्ट होगा और लुक भी शानदार रहेगा. आप चाहें तो काजल को थोड़ा डार्क लगा सकती हैं।

डार्क सर्कल होने पर काजल को फैला दें

आंखों में काजल लगाने के लिए सबसे जरूरी है अच्छे काजल पेंसिल का इस्तेमाल करना. आंखे बेहद संवेदनशील होती है, ऐसे में किसी भी तरह के काजल पेंसिल का आंखों पर इस्तेमाल न करें ताकी उन्हें नुकसान पहुंचे. आंखों में काजल लगाने के लिए ब्लंट काजल पेंसिल का ही इस्तेमाल करें. लिक्विड काजल लगाने से आंखों को नुकसान पहुंचता है. जबकि ब्लंट काजल पेंसिल से लुक भी परफेक्ट आता है और आंखें भी सलामत रहती है।

सिर्फ वॉटर लाइन पर लगाएं काजल

आंखों में काजल लगाते समय हमेशा ये ध्यान रखें कि काजल को वॉटर लाइन पर ही लगाएं. आंखों को सुंदर दिखाने के लिए ऐसा करना ही जरूरी है. इससे न सिर्फ आपकी आंखें सुंदर दिखती है बल्कि आई मेकअप भी कई घंटों तक सही बना रहता है।

No comments