Breaking News

कैसे मनायी जाती है राम नवमी क्या है व्रत विधि, जानिए

दोस्तों जैसा की हम सब जानते हैं की रामनवमी का पर्व बहुत नजदीक है और इधर देश कोरोना वायरस की वजह से परेशान हैं तो क्या ऐसे में रामनवमी धूम धाम तरीके से मनाई जाएगी या नहीं लेकिन हम सब को सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए| 

तो आइये जानते हैं कैसे मनाई जाती है रामनवमी और व्रत विधि 


दोस्तों जैसा की हम सब हैं रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की उपासना की जाती है। श्रीराम की मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराया जाता है। उनकी मूर्ति को पालने में झुलाया जाता है। इस दिन भक्त रामायण का पाठ करते हैं। साथ ही भक्त उनके स्मरण में रामरक्षा स्तोत्र का भी पाठ करते हैं। इस दिन राम मंदिर में भगवान श्रीराम के भजन-कीर्तन गाये जाते हैं। भक्त झांकियां भी निकालते हैं। लोग उनकी आराधना व्रत-उपवास करते हैं।


 व्रत विधि 

1. रामनवमी के दिन सुबह जल्दी उठें।

2. स्नान कर स्वच्छ कपड़े धारण करें।

3. अब पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।

4. पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल अवश्य होना चाहिए।

5. उसके बाद श्रीराम नवमी की पूजा षोडशोपचार करें।

6. खीर और फल-मूल को प्रसाद के रूप में तैयार करें।


7. पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाएं।

दोस्तों आपको कैसी लगी ये जानकरी आप हमें कमेंट और फॉलो करके बताएं| और अगर इस आर्टिकल में कोई त्रुटि हो गयी है तो आप हमें जरूर बताएं| 

No comments