कोरोना वायरस से नहीं बचा है फिल्मीजगत, अब इस सुपरस्टार को भी हुआ कोरोना वायरस
चीन से उत्पन्न हुए कोरोना वायरस ने अभी तक 195 से अधिक देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. पूरी दुनिया में अभी तक 16000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं. भारत में भी कोरोनावायरस से अभी तक 519 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9 लोगों की मौत हो चुकी है.
भारत में भी कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन फिर भी यह वायरस तेजी से लोगों में फैल रहा है. कोरोना वायरस से हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कनिका कपूर संक्रमित हुई थी. कनिका कपूर एक प्राइवेट पार्टी में शामिल हुई थी जहां से कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी. कनिका कपूर इन दिनों आइसोलेशन पर है जहां पर उनकी तबीयत अभी ठीक है।
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में कोरोना वायरस से हॉलीवुड के सुपरस्टार हारून तवित भी संक्रमित हो चुके है. जी हां हारून तवित हॉलीवुड के एक सुपरस्टार हैं और उन्होंने अपने अभी तक के करियर में घोस्ट टाउन, प्रीमियम रश, बिग स्काई, अन ड्राफ्टेड और बेटर ऑफ सिंगल जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

No comments