Breaking News

इस देश के राष्‍ट्रपति ने महिलाओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की करी अपील, आप भी जानिए वजह

वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम छह बच्‍चे पैदा करने की अपील की है। एक ओर जहां भारत जैसे देश जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने पर विचार कर रहे हैं, वहीं दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जो औरतों को बच्‍चे पैदा करने की केवल मशीन समझते हैं।

मादुरो ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम छह बच्‍चे पैदा करने की अपील की है। दरअसल देश में हाल के वर्षों में आर्थिक संकट के चलते लाखों लोग विस्‍थापित हो गए हैं, जिसके चलते मादुरो ने देश को मजबूत बनाने के लिए यह अपील की है।

मादूरो ने जन्‍म की विभिन्‍न पद्धतियों का प्रचार करने के लिए टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम में यह बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि ईश्‍वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आर्शिवाद दें। जन्‍म दीजिए, फि‍र जन्‍म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्‍चे होने चाहिए। देश की आबादी को बढ़ाने में मदद करें।

वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति की इस टिप्‍पणी की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्‍य लोगों ने आलोचना की है। इन लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के संकट से जूझ रहा है। युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्‍थापक ऑस्‍कर मिस्‍ले ने कहा कि देश की जनसंख्‍या बढ़ाने के लिए महिलाओं को छह बच्‍चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्‍ट्रपति की ओर से गैरजिम्‍मेदाराना रवैया है, वो भी ऐसे देश के लिए जो बच्‍चों को उनकी जिंदगी की गारंटी नहीं देता है।

दोस्तो आपका क्या कहना इस अजीबोगरीब नियम के बारे में आओ हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके जरूर बताएं।

No comments