अखिलेश यादव ने दी सरकार को राय कहा- लॉकडाउन की वजह से इन खातों में डाले पैसे
कोरोना वायरस के कारण भारत को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किए जाने पर अखिलेश यादव ने सरकार से की अपील देश के सभी खाताधारकों के खाते में डाले सहायता धनराशि।
कोरोना के ख़तरे को भाँपकर जिस प्रकार जनता घर से न निकल कर सहयोग कर रही है, वो सराहनीय है. अब सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वो आवश्यक वस्तुओं ‘दूध, अनाज, सब्ज़ियों व मरीजों के लिए फल व दवा’ के बेतहाशा बढ़ते मूल्यों पर लोहिया जी की ‘दाम बांधो’ नीति लागू करके अफ़रातफ़री मचने से रोके.
सरकार कोरोना की जाँच, इलाज व देखरेख में लगे चिकित्सकों को ही नहीं बल्कि नर्स, वार्ड-स्टाफ़, लैब टेक्नीशियन, ऑपरेटरों, ऑफिस-एडमिन स्टाफ़, स्वच्छता व सुरक्षाकर्मियों को भी तुरंत प्रोटेक्शन किट उपलब्ध कराए जिससे कि वे शारीरिक व मानसिक रूप से सुरक्षित महसूस करते हुए सेवाएं दे सकें।
इस कठिन समय में सरकार को तत्काल देश के सभी जन-धन खाताधारकों के बैंक एकांउट में सहायता धनराशि ट्रांसफ़र करने का प्रबंध करना चाहिए. साथ ही जो लोग रास्तों पर भटक रहे हैं उनके भोजन-पानी, चिकित्सा और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए रैन-बसेरों का भी इंतज़ाम करना चाहिए।
दोस्तो अखिलेश यादव के इस फैसले को सरकार को मानना चाहिए या नही आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके जरूर बताएं।

No comments