Breaking News

पृथ्वी पर मंडरा रहा है कोरोना से भी बड़ा खतरा, जानिए

मानव जाति पर वैश्विक स्तर पर एक खतरा मंडरा रहा है, जिससे हम सभी अवगत हैं। इस महामारी से 150 से अधिक छोटे व बड़े देश ग्रसित हैं। इसे रोकने की कोशिश सरकार और हर जनसाधारण अपने स्तर पर कर रहा है।

इसी बीच एक और आसमानी खतरे की खबर आई है। जी हां आपने सही समझा, यह खतरा पृथ्वी से नहीं बल्कि अंतरिक्ष से आने वाला है।

आपको बता दें कि नासा ने चार नए क्षुद्रग्रह को लेकर सब को आगाह किया है, ये चारों एस्टेरोइड बेहद तेज गति से धरती के करीब बढ़ रहे हैं। हालांकि नासा ने उम्मीद जताई है कि ये सभी एस्टेरोइड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजर जाएंगे और इससे धरती पर कोई नुकसान नही होगा।

यह एस्टेरोइड 21 और 22 मार्च को पृथ्वी की कक्षा के बेहद ही पास से गुजरेंगे। सबसे नजदीक से गुजरने वाला एस्टेरोइड 7,13,000 किलोमीटर की दूर से निकलेंगे। जिसे अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में ज्यादा नहीं माना गया है। इसके अलावा एक और एस्टेरोइड सबसे ज्यादा 3.05 मिलियन किलोमीटर की नजदीकी वाली दूरी से गुजरेगा।

No comments