Breaking News

इस वजह से लोगो के सामने नही आती हनी सिंह की वाइफ, जानिए

पंजाब के हृदेश सिंह यानी आज के हनी सिंह को बचपन के दिनों में ही प्‍यार हो गया था। उनकी लव स्टोरी के बारें में बात करें तो हनी सिंह की लव स्टोरी स्कूल के वक्त की है। जब शालिनी तलवार उनके साथ क्लास में पढ़ती थी। हनी सिंह को शालिनी एक ही नज़र में पसंद आ गई थी। उन्होंने 20 साल तक एक ही लड़की को डेट किया और उसी से शादी की।

दोनों ने एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। हनी सिंह, शालिनी के साथ 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे। मालूम हो कि हनी अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा रहे पर उन्होंने काफी समय तक शादी की बात छुपा कर रखी थी। 


मजेदार बात यह है कि सिंगिंग करियर अपनाने और हिट के बाद सुपरहिट होने के बाद भी हनी सिंह ने अपने इस अफेयर को सीक्रेट ही रखा। हनी सिंह शायद अपनी लड़कियों के बीच फैन फॉलोविंग नहीं गिराना चाहते थे। एक टीवी शो ‘रॉ स्‍टार’ के दौरान हनी सिंह ने भी पहली बार सबको बताया कि वो शादीशुदा हैं। 

फिलहाल, हनी सिंह फिर से वापसी कर चुके हैं। हाल ही में उनका गाना 'लोका' ( Loca ) भी रिलीज़ हो चुका है। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया।


No comments