Breaking News

इंद्रप्रस्थ नगरी में जन्मे क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है ये अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1980 में हुआ था. दिल्ली में जन्मे वीरेंद्र सहवाग को दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता था. इस बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1999 में पाकिस्तान के विरुद्ध की थी. वीरेंद्र सहवाग ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक न्यूजीलैंड के विरुद्ध 2001 में जड़ा था।


2008 में वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट मैच में सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था. यह कारनामा उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था।

इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने 2005 में श्रीलंका के विरुद्ध एक ऐसा ओवर खेला था, जिसे कोई नहीं भुला सकता. इस एक ओवर में वीरेंद्र सहवाग 4,4,6,4,4,4 रन जड़े थे 

भारतीय टीम के इस खतरनाक खिलाड़ी ने 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 t-20 मुकाबले खेले हैं. वीरेंद्र सहवाग के खाते में 17000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन शामिल है।

No comments