ब्राजील: लूटेरों ने स्टोर लूटने के बाद किया ऐसा काम जीत लिया सबका दिल, जानिए अजीबोग़रीब चोरी की कहानी
जी हां दोस्तो हम आपको बता दें कि ब्राजील के एक शहर में हुई लूट की घटना में लुटेरों ने लूट की बावजूद लोगों का दिल जीत लिया।
लूट की चर्चित वारदात लेटिन अमेरीकी देश ब्राजील के एमरांते शहर में हुई. एमरांते शहर के एक स्टोर में लूटपाट के इरादे से दो लुटेरे दाखिल हुए. हाथों में हथियार लिए इन लुटेरों ने अपनी पहचान छुपाने के सारे जतन कर रखे थे।
वो हेलमेट पहनकर स्टोर में अंदर गए और वहां पर मौजूद स्टॉफ को कैश उनके हवाले करने के लिए धमकाने लगे. लूट की यह सारी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. फूटेज में यह दिखाई दे रहा है कि एक लुटेरा वहां पर मौजूद एक वृद्धा से बात कर रहा है, जबकि उसका पार्टनर दूसरा लुटेरा स्टोर से कैश समेट रहा है. स्टोर के कर्मचारी फर्श पर नीचे बैठे हुए हैं और उपने हाथों को सिर के पीछे रखे हुए हैं।
फूटेज में यह दिखाई दे रहा है कि स्टोर में मौजूद वृद्धा लुटेरे से बात कर रही है और लुटेरा वृद्धा के कंधे पर थपथपाता है और उसके बाद उसके सिर को चूम लेता है. लूट और वृद्धा के साथ बेहतर बर्ताव का ये वाकया मंगलवार को हुआ. लुटेरे फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
वारदात के बाद स्टोर के मालिक सैमुएल अलमेडा ने मीडिया को बताया कि लुटेरों ने स्टोर में आने के बाद मेरे कर्मचारियों से कहा कि वह सारा कैश उनके हवाले कर दे. सैमुएल अलमेडा ने कहा कि वृद्ध महिला ने भी लुटेरे से कहा कि वह उनका पैसा भी ले सकते हैं, लेकिन एक लुटेरे ने उनको चुमा और कहा कि नहीं मॉम आप जा सकती हैं, हमको आपके पैसों की जरूरत नहीं है।
दोस्तो चोरी की इस वारदात के बारे में ओर इन चोरो की इंसानियत के बारे में आपका क्या कहना आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके बताएं।



No comments