भारी बारिश और हिम वर्षा :- मौसम विभाग की चेतावनी अब होना पड़ेगा और भी ज्यादा सतर्क
हेलो दोस्तों हमारी चैनल में आप सभी लोग का बहुत-बहुत स्वागत है।आपको बता दें कि आने वाले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन होने वाला है। है उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में 6 मार्च से लगातार बारिश होने वाली है इसके साथ ही इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलो को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत में आने वाले दिनों में बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों 3 और 4 को पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पहाड़ी राज्य हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बारिश रूक रूक कर हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में 4 से लगातार 7 मार्च के बीच तेज बारिश हो सकती है। वहीं बारिश के साथ तेज तूफानी हवाएं और ओले भी गिर सकते हैं।
उड़ीसा के अधिकांश क्षेत्रों में कुछ दिनों से मौसम परिवर्तन हो रहा है।इसके अलावा इन इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।इसके साथ ही उड़ीसा के अधिकांश इलाकों में आंधी तथा बर्फबारी होने के आसार हैं।
इसी दौरान पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही पूरे उत्तर भारत में इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च की रात तक छितराई बारिश शुरू हो सकती है। 5 मार्च तक, तीव्रता बढ़ने और 6 मार्च को चरम पर रहने की उम्मीद है। इसी दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग भारी बारिश के साथ हल्की बर्फबारी की संभावना है। ताजा हिमपात के कारण भूस्खलन, और सड़क अवरोध भी हो सकता है।
चैनल को फॉलो करें ।
चैनल को फॉलो करें ।


No comments