होली स्पेशल :- मीठी मटर गुंजिया बनाने का तरीका जो बनाये आपको एकदम अलग
10 मार्च 2020 होली की पावन पर्व पर आपके लिए स्पेशल : - दोस्तों और प्यारे साथियों आप हर बार होली पर अगर आप नारियल की मीठी गुजिया खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. होली पर घरों में गुजिया बनाना और खाना एक परंपरा होती है. लोग होली के पावन पर्व पर अपने घरों में पापड़ और मिठाइयों के साथ गुजिया भी बनाते हैं।
लेकिन अगर आप नारियल की मीठी गुजिया खाकर तंग हो गए हैं तो इस बार अपने परिवार और बच्चों के लिए मटर की मीठी गुजिया जरूर बनाएं. इसे घर पर बनाना काफी आसान है. इसके लिए बस आपको नारियल के बुरादे के साथ पिसे हुए हरे मटर की जरूरत होती है. मटर की मीठी गुजिया खाकर लोग आपकी तारीफ जरूर करेंगे. आइए आपको बताते हैं कि घर पर कैसे बनाएं मटर की मीठी गुजिया.
मटर की मीठी गुजिया बनाने की सामग्री
मैदा- 1 कप
घी- 2 बड़े चम्मच
तेल- तलने के लिए
चीनी- 1 कप पिसी हुईमटर- 1/2 कप उबले हुए
मावा- 1/4 कप मसला हुआ
नारियल बुरादा- 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
बादाम-पिस्ता चूरा- 1 बड़ा चम्मच
मटर की मीठी गुजिया बनाने की विधि
एक पैन में घी गरम करें ,इसके बाद धीमी आंच पर मटर को भून कर निकाल लें. अब इसे ठंडा करके इसमें चीनी, नारियल का बुरादा, मावा, बादाम-पिस्ता चूरा व इलायची पाउडर मिलाकर भरावन तैयार कर लें. तैयार भरावन को 10 से 12 हिस्सों में बांट लें।
वहीं दूसरी तरफ मैदे में घी मिलाकर अच्छे से गूंथ लें. इसके पेड़े बना लें. प्रत्येक पेड़े को गोल पूरी के आकार का पतला बेल कर बीच में से काट दें. एक भाग उठा कर गुजिया का आकार दें. बीच में भरावन भर कर किनारे हाथ से दबा कर बंद कर दें. अब कड़ाही में घी गरम करके गुजियों को हल्की आंच पर तल लें


No comments