Breaking News

मार्किट में जल्द ही कमबैक करने वाली है बजाज की ये पल्सर बाइक, जनिए कीमत

बाइक निर्माता कंपनी बजाज मोटर्स ने काफी समय के बाद अपनी बहुप्रचलित बाइक पल्सर 125 को Bs6 सेगमेंट में अपडेट करने की सूचना दे दी है और बहुत जल्द इसे नए इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतारने का एलान कर दिया है | अनुमान के मुताबिक यह बाइक मार्च 2020 के अंत तक लॉन्च की जा सकती है |

इस नए इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का सिंगल सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा जो 12 पीएस की शक्ति को जनरेट करने के साथ-साथ इसके पहियों पर 11 न्यूटन मीटर की टॉर्क को जनरेट करने में सक्षम होगा |

5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ यह बाइक लगभग 98.56 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक जा सकेगी और किसी तेज रफ्तार के साथ बजाज पल्सर आपको 60 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देगी |

इन सभी फीचर्स के साथ इस बाइक की कीमत ₹70,618 हो सकती है | क्या आप बजाज पल्सर 125 को लेना पसंद करेंगे या नहीं |

No comments