Breaking News

बागी- 3 ने पहले दिन ही कर ली रिकार्ड तोड़ कमाई, जानिए पहले दिन का कलेक्सन

दोस्तो हम आपको बता दें कि 4400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म BAAGI-3 को बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग मिली है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन लगभग 18 करोड़ कमाए है. पहले दिन की कमाई के मामले में बागी 3 ने तानाजी (15.1 करोड़) को पछाड़ दिया है. इसी के साथ ये 2020 की हाईएस्ट ओपनिंग डे ग्रोसर भी बन गई है।

वैसे देखा जाए तो पहले दिन 18 करोड़ की ओपनिंग शानदार ही कही जाएगी लेकिन बागी 3 से इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. ट्रेड एक्सपर्ट्स इस फिल्म से कम से कम 20 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद लगाए हुए थे. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन छोटे शहरों में शानदार प्रदर्शन किया है. वही दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में फिल्म का प्रदर्शन औसत ही रहा. आपको बता दें कि बागी 2 ने पहले दिन 25.25 करोड़ की कमाई की थी।

बागी 3 के लिए बड़ी मुश्किल ये है कि फिल्म ना तो दर्शकों और ना ही क्रिटिक्स को पसंद आ रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल सकती है. आपको बता दें कि बागी 3 का बजट लगभग 120 करोड़ है और इसे हिट होने के लिए 160 करोड़ की कमाई करनी होगी।

दोस्तो अगर आपने पहले दिन ही बागी 3 देख ली है तो आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके इस फ़िल्म के बारे में अपना रिव्यू जरूर दें।


No comments