भारत मे कोरोना संक्रमितों लोगो की संख्या में व्रद्धि 1100 के पर पहुची संख्या
भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 110 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद सोमवार को संक्रमितों की संख्या 1029 से बढ़कर 1139 हो गई है। इनमें से अकेले 405 मामले महाराष्ट्र और केरल में सामने आए हैं।
भारत में हर रोज कोरोना वायरस विकराल रूप लेता जा रहा है। 6 दिन में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या दोगुना से अधिक हो गई है। 24 मार्च को संक्रमितों की संख्या 571 थी जबकि 30 मार्च को यह आंकड़ा 1139 हो गया है। इसेक अलावा मृतकों की संख्या 27 है। आंकड़ों के मुताबिक 1139 में 99 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 1013 लोगों का उपचार चल रहा है।

No comments