Under-19: आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा विश्व कप फाइनल, जानिए कौन है असली दावेदार
2020 के icc अंडर :-19 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला ind vs बांग्लादेश के साथ तय हो गया है. बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। अब खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश का मुकाबला गत चैंपियन भारत से होगा. चार बार के चैंपियन भारत ने अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को अंडर-19 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट पर 211 रन बनाए. बांग्लादेश को यह लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई. उसने 44.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 215 रन बना लिए।
बांगलादेश ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरुआत से लड़खड़ाती नजर आई. उसने महज 74 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. छठे नंबर पर खेलने आए बी. व्हीलर ग्रीनल ने 75 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही. उसने महज 32 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. लेकिन तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए महमूदुल हसन ने शतक जमाकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।


No comments