Breaking News

दिल्ली में शुरू हो चुकी है वोटिंग, जानिए अभी तक का हाल

सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली वोटिंग में दिल्ली के मतदाता आज अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर नई सरकार चुनेंगे। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर अगले पांच साल का फैसला करेंगे। दिल्ली में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 13,750 केंद्रों पर वोटिंग होगी।


दिल्ली को मिलेगा 'साफ हवा, साफ पानी और साफ व्यवहार: डॉ. अनिल गोयल मतदान करने पहुंचे कृष्णा नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल ने वोट डालने से पहले कहा कि मुझे भरोसा है कि अगले पांच साल में दिल्ली को 'साफ हवा, साफ पानी और साफ व्यवहार' मिलेगा।

झंडेवालान में पोलिंग बूथ पर लगी वोटरों की लाइन करोल बाग विधानसभा के झंडेवालान इलाके में सुबह आठ बजे से पहले ही वोटरों का आना शुरू हो गया। मतदान शुरू होने से पहले ही अच्छी-खासी संख्या में वोटर बूथ पर पहुंचने लगे। यहां से आप के विशेष रवि, भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस के गौरव धनक उम्मीदवार हैं।

No comments