Breaking News

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट टीमों के बीच हुआ सबसे बड़ा रोमांचक मैच आप भी देखें एक झलक

क्रिकेट मसाला  :- वर्ष 2011 भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 से 26 जनवरी के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था। जिसे क्रिकेट के इतिहास का सबसे रोमांचक मैच कहा जाता है। यह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच था। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 590 रन बनाए और जवाब में भारतीय टीम ने 482 रन बनाए।


मैच की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए, भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज को 57.2 ओवरों में 134 रनों पर ढेर कर दिया। पहली पारी की बढ़त को जोड़ते हुए, वेस्टइंडीज ने भारत को 243 रनों का लक्ष्य दिया।


दूसरी पारी खेलने के दौरान भारत का बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त हो गया। 24.1 ओवर में 113 रन पर चार बल्लेबाज़ आउट हो गए। इसके बाद की पारी विराट कोहली ने संभाली। फिर जब विराट कोहली आउट हुए, तो भारत को जीत के लिए 23 गेंदों में 19 रन चाहिए थे और भारत के पास केवल तीन विकेट शेष थे।


अश्विन और इशांत ने संयुक्त रूप से खेल को आगे बढ़ाया और भारत जीत तक पहुंच गया। यह पारी का 63 वां ओवर था और ईशांत बल्लेबाजी कर रहे थे। केवल 4 रन बाकी थे और इशांत आउट हो गए।

फिर भारत की अंतिम जोड़ी मैदान पर आई। फिर आखिरी ओवर में जीत के लिए 3 रन बनाने थे। आरोन और अश्विन क्रीज पर थे और भारत को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन बनाने थे।

जीत की पूरी उम्मीद थी क्योंकि अश्विन स्ट्राइक पर थे। अश्विन ने आखिरी गेंद पर जोरदार प्रहार किया और 1 रन पूरा किया, जिसके बाद वह दूसरा रन पूरा करने ही वाले थे कि वह रन आउट हो गए और मैच ड्रा हो गया।

No comments