Breaking News

इन दिनों बहुत चलन में है ये कुछ लिपस्टिक के खूबसूरत शेड्स, देखिये

महिलाओं की खूबसूरती में अगर चार चांद माथे की बिंदिया से लगता है तो लिपस्टिक भी कम नहीं है। इस समय लिपस्टिक लगाने के नए ट्रेंड फैशन में है, आइए इसी के बारे में बातें करते हैं-
वसंत का मौसम दस्तक दे चुका है। अब ना मौसम ठंडी का है, ना गर्मी का। अब खुशनुमा मौसम है और इस मौसम में ठंडी के भारी-भरकम कपड़े भी कम हो गए हैं। रंग-बिरंगे पहनावे के साथ महिलाएं लिपस्टिक पर भी बहुत खास क्रेजी होती है, तो दोस्तों आज लिपस्टिक के कलर और ट्रेड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको एक बेहतरीन लुक देगा और आपकी खूबसूरती में निखार ला देगा।

रेड डार्क लिपस्टिक



फैशन की दुनिया में कौन-सा पुराना फैशन वापस आ जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन इस समय डार्क लिपस्टिक का फैशन जोरों पकड़ा हुआ है।

खासतौर पर डार्क रेड लिपस्टिक का तीखापन देखते ही बनता है।
डार्क लिपस्टिक लगाने का फैशन इन दोनों ट्रेंड में है, तमाम सेलिब्रिटी को लगाए देखा जा सकता है। लिपस्टिक लगाने से चेहरे पर चार चांद लग जाता है ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप जो लिपस्टिक फैशन में चल रही है, वही लगाए तो बेहतर है। वैसे इन दिनों डार्क लिपस्टिक काफी चलन में है इसे जरूर आजमाएं।
डार्क लिपस्टिक के कई सेड इन दिनों फैशन में है।
अगर आपको लग रहा है कि डार्क शेड लिपस्टिक आप पर नहीं जंचेगी तो हम बता दें कि डार्क शेड लिपस्टिक में भी कई शेड आपको मिल जाएंगे।


याद रखिए कि अगर आप डार्क लिपस्टिक को सही तरीके से मेकअप हेयर स्टाइल और आउटफिटिंग के साथ मैच करें तो आपका चेहरा बहुत सुंदर दिखेगा।

इन दिनों चलन में कुछ लिपस्टिक के शेड्स के बारे में बताने जा रहा हूं-


न्यूड पिंक
यह कलर कॉलेज गोइंग गर्ल्स पर बहुत अच्छा लगेगा क्योंकि यह जवां रंग देता है।

डार्क रेड
जब पार्टी और ऑल नाइट की बात हो तो इस कलर का यूज कर सकती हैं। रात की पार्टी में यार अब खूब खेलेगा और अगर आप गोरी चिट्टी है तो फिर सोने पर सुहागा।


वाइन रेड लिपस्टिक
यह बोल्ड कलर बहुत ज्यादा गहरे रंग का होता है पार्टी के लिए भी यह कलर आपके ऊपर बिंदास नजर आएगा।

न्यूड ग्लास लिपस्टिक
न्यूड कलर फैशन में हमेशा रहेंगे। या कलर नेचुरल लगते हैं और होठों को जूसी बनाते हैं।

No comments