बिग बॉस-13: शादी से पहले ही अपने बच्चो का नाम सोच लिए सहनाज ने, सिद्धार्थ बोला रख लो
टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 अपने अंतिम मंजिल के काफी करीब है। विनर ट्रॉफी जीतने की होड़ में सभी कंटेस्टेंट अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। वही अपने मस्तमौला अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन करने वाली शहनाज गिल हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने बच्चों के नाम डिस्कस करती नजर आईं।
शहनाज की हरकतों में अक्सर ये चीज नजर आती रही है और वे कई बार ये बात बता भी चुकी हैं कि वह सिद्धार्थ से प्रेम करती हैं। उनकी हरकतों के कारण कई बार सिद्धार्थ को शहनाज पर गुस्सा भी आता है परन्तु बाद में वह मान भी जाते हैं। अभी हाल ही के एपिसोड में वह सिद्धार्थ के साथ गार्डन एरिया में बैठकर अपने भविष्य को लेकर बातचीत करती नजर आईं। उन्होंने सिद्धार्थ को बताया कि उन्होंने तो बच्चों के नाम भी सोच लिए है।
बच्चे के नाम को लेकर शहनाज ने सिद्धार्थ को बताया कि वह अपने बच्चे का नाम कुछ ऐसा रखना चाहती हैं जो सीधे आपके दिल को छू जाए और साथ ही वॉरियर एटिट्यूड भी दिखाए। इस बात को सुनकर सिद्धार्थ शहनाज से पूछा कि क्या उनके दिमाग में अभी कोई नाम है? इस पर शहनाज बताती हैं- ‘जोरावर’. नाम सुनकर शहनाज की टांग खींचते हुए सिद्धार्थ कहते हैं कि क्या उनके किसी बॉयफ्रेंड का नाम जोरावर था?
यह सुनकर हमेशा की तरह शहनाज सिद्धार्थ पर भड़क जाती हैं और उनसे पूछती है कि क्यों वो हमेशा उनके बॉयफ्रेंड्स का नाम जानने में दिलचस्पी लेते रहते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ ने चुटकी लेते हुए शहनाज को सुझाव दिया कि क्यों न वो अपने बेटे का नाम ‘खंजर’ रख लें। इसके बाद सिद्धार्थ ने शो पर एक्ट करते हुए दिखाया कि वह किस तरह फोन पर उनसे बात किया करेंगे।



No comments