Breaking News

कभी भी टूटा हुआ फूल गिफ्ट में न दे, जानिए बड़ी वजह

कहते है कि तोहफे की कभी कीमत नहीं देखी जाती और कोई भी चीज़ जो आप प्यार और समर्पण भावना से दे उसकी बहुत अहमियत होती है।
तोहफा सिर्फ एक ज़रिया है आपका प्रेम प्रकट करने का फिर चाहे आप सस्ता सा गुलाब का फूल दें य कोई बेशकीमती हीरे जवाहरात।
क्यों नहीं देते टूटा फूल तोहफे में?
हर तोहफे को कीमती मानने वाले लोग भी कभी टूटा हुआ फूल किसी को नहीं देतें क्योंकि फूल मनमोहक सपने और कोमल मन का प्रतीक है और अगर आप इसको टूटा हुआ या टूटी हुई पंखुड़ियों के साथ किसी को दे रहे हो तो यह दर्शाता है कि आप भविष्य को लेकर अनमने हो।
जब भी फूल दें तो या तो एक दें या गुलदस्ता बनाए तो ध्यान रखें की फूल ताज़े हो और उनका रंग गहरा हो क्योंकि रंग और दशा आपके मन की स्थिति को स्पष्ट करती है।

No comments