Breaking News

दिल्ली के कनॉट प्लेस में लगा है कपड़ो का बाजार

फैशन के इस दौर में हर कोई ट्रेंड में चल रहे कपड़ों को पहनना पसंद करता है| हम में से ज्यादातर लोग जींस पहनना पसंद करते हैं क्योंकि फैशन का यह सबसे इंपोर्टेंट हिस्सा होती है| लेकिन बाजार में मिलने वाली जींस इतनी महंगी आती है कि हम में से ज्यादातर लोग उसे खरीद नहीं पाते हैं|


आज इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के कुछ बहुत ही सस्ते मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप को ब्रांडेड जींस भी 200 से 500 रुपये के बीच में मिल जाएगी| यहां पर आप हजार रूपये में दो या तीन जींस खरीद सकते हैं| आइए जानते हैं इसके बारे में।


दिल्ली में कनॉट प्लेस बाजार के बारे में तो हम सभी ने सुना ही होगा| यहां पर सस्ते कपड़ों का मार्केट लगता है| अगर यहां पर आप जींस खरीदने जाते हैं तो बड़े से बड़े ब्रांड की जींस भी आपको 50 से 70 परसेंट तक छूट के साथ उपलब्ध हो जाती है| बस आपको थोड़ी मोलभाव करनी पड़ती है|

No comments