अल्ट्रावायलेट टेक्नोलॉजी से निर्मित इंडियन मार्केट में लॉन्च हुई ये बाइक
भारत में Ultraviolette Automotive ने अपनी एक नई बाइक Ultraviolette F77 को लॉन्च किया है। यह बाइक एक इलेक्ट्रिक बाइक है जिसकी सबसे बड़ी खास बात इसके शानदार लुक है। इस बाइक का डिज़ाइन किसी को भी एक बार पीछे मुड़ कर देखने पर मजबूर कर सकता है। एक इलेक्ट्रिक बाइक होते हुए भी यह बाइक 147 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
एक बार चार्ज होने पर आप इस बाइक से 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते है। घर के स्विच से चार्ज होने में इस बाइक को 5 घंटो का समय लगता है। वही कंपनी के फास्ट चार्जर से आप इस बाइक को मात्र 1.5 घंटे में चार्ज कर सकते है। इस बाइक का इलेक्ट्रिक मोटर 33.5 हॉर्स पावर की ताकत 90 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। यह बाइक फ्रंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ 17 इंच के बेहद खूबसूरत एलाय व्हील से लैस है। इसके साथ इस बाइक में एबीएस की सुविधा भी दी गई है।
यह बाइक फुल एलईडी लाइट से लैस है। और इसमे फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं। जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर इस बाइक से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। भारत में इस बाइक की कीमत 3 लाख से 3.25 लाख रुपये तक है। तो यह बाइक आपको कैसी लगी हमें जरूर बताए और ऐसे ही ऑटो अपडेट के लिए हमारे चैनल को फॉलो करना न भूलें।


No comments