न्यूजीलैंड दौरे से वापस लौटेगा यह खिलाडी, जानिए वजह
दोस्तों हम आपको बता दें इस समय भारत की India-A टीम और भारतीय टीम दोनों ही न्यूजीलैंड दौरे पर है। एक तरह जहाँ इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड ए टीम के साथ इस समय 3 वन-डे मैचों की श्रृंखला खेल रही है वहीं भारतीय टीम न्यूजीलैंड टीम के साथ 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला खेल रही है।
26 जनवरी को होने वाले तीसरे वन-डे मैच से चोट के कारण इंडिया ए टीम के भारतीय खिलाड़ी खलील अहमद बाहर हो गए है। खलील बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है और उनके हाथ की कलाई में चोट आयी है। इस चोट के कारण वह न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए है और अब वह वापस भारत आएंगे जहाँ एनसीए में उनका देखरेख किया जायेगा।
आपको बता दें खलील ने पहले वन-डे में 2 विकेट लिया था। जबकि पहले वार्म अप मैच में खलील ने 4 विकेट लिए थे। हालही में खलील अहमद से पहले भारत के खिलाड़ी शिखर धवन और इशांत शर्मा भी चोटिल हुए है।


No comments