2020 के नए मॉडल पर तैयार हुई रॉयल एनफील्ड देखें क्या है इसमें खास
रॉयल एनफील्ड ने BS6 इंजन वाली क्लासिक 350 बुलट लॉन्च कर दी है। नए मॉडल में डुअल चैनल एबीएस दिया है। कंपनी का कहना है कि 31 मार्च तक दूसरे मॉडल भी BS6 इंजन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दे कि अप्रैल 2020 से सभी गाड़ियों में BS6 इंजन होना अनिवार्य है। नई क्लासिक 350 बुलट की एक्स शोरूम कीमत 1.65 लाख रुपए रखी गयी है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का BS6 मॉडल लॉन्च, कीमत मात्र इतनी
नई क्लासिक 350 बुलट BS6 में 346cc का सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो 19.8hp का पावर और 28Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया है, जो इंजन के रिफाइनमेंट, ड्राइवेबिलिटी और सर्दी के मौसम में स्टार्ट करने की क्षमता को बढ़ाता है। आपको बता दे कि BS4 में कार्ब्युरेटर इंजन था।
नई बुलट में क्या है खास?
कंपनी ने नई बुलट BS6 मॉडल में कुछ बदलाव भी किये है। इसमे स्टील्थ ब्लैक और गनमेटर ग्रे कलर वैरिएंट में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। नई बुलट सिग्नल्स एयरबॉर्न ब्लू, सिग्नल्स स्टॉर्मराइडर सैंड, गनमेटल ग्रे और क्लासिक ब्लैक कलर वैरिएंट में भी मिलेगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल शोरूम पर जाकर 10 हजार रुपए में इसकी बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी इस पर तीन साल की वारंटी और तीन साल रोडसाइड असिस्टेंस दे रही है।



No comments