Breaking News

विराट कोहली ने धराशायी किया हिटमैन का रिकार्ड, भारत ने जीता दूसरा टी-20 मैच

दोस्तो इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में भारत ने जीत के साथ नए दशक की शुरुआत की। भारत ने 7 विकेट से यह मुकाबला जीतकर नए साल का खाता जीत से खोला

टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पारी की शुरु में श्रीलंका की शुरुआत काफी तेज रही लेकिन पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर खतरनाक दिख रहे अविष्का फर्नांडो (22) को सुंदर ने चलता किया। श्रीलंका के दूसरे सलामी बल्लेबाज गुनथलिका (20) नवदीप सैनी की खतरनाक योर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

कुशल परेरा ने श्रीलंका की पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी कुलदीप यादव के शिकार बने। कुशल परेरा ने 28 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाए। 19वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने एक ओवर में 3 विकेट चटकाकर श्रीलंका बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। कुल मिलाकर श्रीलंका की टीम 142 रन ही बना पाई।


कोहली ने तोड़ा रोहित का रिकार्ड

भारत के लिए सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अब विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया है उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया। रोहित के नाम की नाम 2633 रन दर्ज है।


  • दोस्तो क्रिकेट से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी के लिए आप हमें कॉमेंट ओर फ़ॉलो जरूर करें।

No comments