IPL 2020 की चैंपियंस बन सकती है मुंबई इंडियंस जानिए वजह
रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी
दोस्तों जैसा की हम सब जानते हैं कि रोहित शर्मा की कपतानी वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। और चारों बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी। इसी वजह से रोहित शर्मा आईपीएल 2020 में भी मुंबई इंडियंस टीम को आईपीएल का खिताब जीता सकते है।
मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी
आईपीएल 2019 की तरह ही रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज के रूप में उतर सकते है। और मुंबई इंडियंस टीम को आईपीएल 2020 का खिताब जीता सकते है। क्योकि इन दोनों बल्लेबाजों ने आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस को हर बार शानदार शुरुआत दी थी।
जबरदस्त फिनिशर
मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से आईपीएल 2020 में किरॉन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या खतरनाक फिनिशर बल्लेबाज बनकर उभर सकते है। क्योकि ये दोनों बल्लेबाज किसी भी परिस्थिति में आकर विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते है। इसी वजह से ये दोनों मुंबई इंडियंस टीम को आईपीएल 2020 का खिताब जीता सकते है।
खतरनाक गेंदबाजी
आईपीएल 2020 के लिए मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और लसिथ मलिंगा जैसे धारदार गेंदबाज मौजूद है, जो आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस टीम को आईपीएल का खिताब जीता सकते है।



No comments