Breaking News

जानिए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फ़िल्म संघर्ष को यूट्यूब से मिल रहा कितना रेस्पोंस


पटना (बिहार) :- हम बात करने जा रहे हैं भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार जबरदस्त एक्टर, डांसर और सिंगर अभिनेता खेसारी लाल यादव की, तो आपको बता दें कि उनकी साल 2019 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आज यूट्यूब पर उपलब्ध हो गई है।



आपको बता दें कि उनकी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म संघर्ष आज सुबह 6:00 बजे यूट्यूब पर उपलब्ध हुई है। और आपको बता दें कि इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।



और फिल्म में आपको खेसारी लाल यादव के अपॉजिट अभिनेत्री काजल राघवानी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म के निर्देशन की बात की जाए तो फिल्म का निर्देशन भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने फिल्म निर्देशक पराग पाटिल ने किया है, और यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज होते ही अच्छा रिस्पांस पा रही है।

No comments