Breaking News

हैदराबाद आरोपियों के एनकाउंटर से पहले इस बरिष्ठ नेता ने की थी बिना दलील बिना बकील बाली (सीधे एनकाउंटर)घोषणा



हैदराबाद :- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) के बेटे और मंत्री केटी रामा राव (KTR) ने हैदराबाद गैंगरेप और हत्या मामले को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया था. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग तुरंत परिणाम चाहते हैं. केटीआर के इस बयान के महज 6 घंटे के भीतर ही हैदराबाद गैंगरेप केस के चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर कर द‍िया गया. हालांकि केटीआर ने अपने बयान में संविधान के मुताबिक चलने की नसीहत भी दी थी।



तेलंगाना पुलिस का दावा है कि सीन रिक्रिएशन के दौरान ही आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की. पुलिस और आरोपियों के बीच उसी दौरान मुठभेड़ हुई और हैदराबाद पुलिस के हाथों एनकाउंटर में चारों आरोपी ढेर हो गए. ये एनकाउंटर हैदराबाद के एनएच 44 पर शुक्रवार सुबह 3 से 6 बीच तेलंगाना के चत्तनपल्ली पुल, शादनगर, ज‍िला रंगा रेड्डी में हुआ।



क्यों चाहते थे लोग द‍िशा केस में तुरंत परिणाम?




इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री केटीआर ने दिशा रेप और हत्या मामले में कहा था कि लोग फौरन नतीजा चाहते हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग तुरंत परिणाम चाहते हैं, सांसदों ने भी आरोपियों को तुरंत फांसी देने की मांग की. यहां तक कि आप भी चाहते हैं कि तत्काल प्रभाव से बदलाव हो जाए. लेकिन उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए मैं यह नहीं कह सकता कि उन्हें पब्लिक के बीच गोली मार दी जाए, ऐसे हमारा तंत्र काम नहीं करता.

No comments