Breaking News

अपनी लाइफ की दूसरी ही फ़िल्म सुपरहिट होने के बाद नंगे पैर मंदिर मैय्या के दर्शन करने पहुंची ये बॉलीवुड अभिनेत्री


इन दिनों बॉलीवुड की क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड 9.10 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद शनिवार को अनन्या भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए शनि मंदिर में नजर आई।




इस मंदिर में अनन्या नंगे पैर ही पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने रेड व व्हाइट कलर की साधारण ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं दिख रही। उनके साथ उनकी माँ भावना पांडे भी थी। अनन्या के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आया।



इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अनन्या बेहद संस्कारी लड़की है और उन्हें ये संस्कार उनके पिता चकी पांडे से मिले हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा कि वह दिन दूर नहीं, जब अनन्य बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन होगी। बता दें कि ‛पति पत्नी और वो’ अनन्या के करियर की दूसरी फिल्म है।

No comments