तलाक से टूटी इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने कंधों पर संभाली अपने दोनों बच्चो की जिम्मेदारी
फिल्मी दुनिया :- उर्वशी ढोलकिया टीवी की दुनिया की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं जो इन दिनों नच बलिए 9 में डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है और दर्शकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उर्वशी ने असल जिंदगी में तलाक ले लिया।
उर्वशी के परिवार ने उनकी शादी 16 साल की उम्र में कर दी और उन्होंने 17 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उनके पति ने शादी के 2 साल बाद उन्हें तलाक दे दिया और उनसे दूर चले गए। इसके बाद उर्वशी पूरी तरह से टूट गईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
टीवी उद्योग में कड़ी मेहनत की, अपने लिए एक नाम बनाया और अपने दो बच्चों की परवरिश की। आज उनके दोनों बच्चे बहुत बड़े हो चुके हैं। उर्वशी के दो पुत्र हैं, जिनका नाम क्षितिज और सागर है। तस्वीरों में वह अक्सर अपनी मां के साथ नजर आती हैं।
उर्वशी को टीवी पर सबसे ज्यादा लोकप्रियता कोमोलिका के किरदार से मिली, जो उन्होंने धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में निभाई थी। इस भूमिका के लिए उन्हें 13 पुरस्कार भी मिले।


No comments