Breaking News

गैंगरेप :- शराब पीकर पहले किया किया विवाहिता से गैंगरेप बाद में किया उसके पति का कत्ल


भोपाल( MP) :- कुछ ही दिन पहले जुर्म का एक मामला MP के विदिशा जिले से सामने आया है। खबरों की माने तो, इस मामले में पहले आरोपियों ने औरत संग रेप किया और तत्पश्चात पति को मौत के घाट उतार दिया। मामले को लटेरी इलाके के थाना मुरवास के आलमपुर ग्राम का कहा जा रहा है जहां खेतों पर बने टपरों में जीवन बिताने वाली एक औरत संग आरोपियों ने रेप करने के पश्चात उसके पति को मौत दे दी।





सूत्रों की माने तो, दिवाली के अगले दिन इस पूरी वारदात को 2 आरोपी युवकों के जरिए अंजाम दिया गया तथा मामले के पश्चात से आरोपी युवक नौ दो ग्यारह हो चुके हैं किन्तु पुलिस आरोपियों की खोज में जुटी हुई है

मामले में प्राप्त सूचना की माने, युवकों ने घटना से पूर्व पीड़ित महिला के पति संग शराब पी थी, इसी दौरान एक आरोपी ने पीड़ित औरत को खेत में बने टपरानुमा मकान के पीछे ले जाकर उसके साथ रेप किया। वहीं औरत ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की जिससे उसके शरीर पर चोट के अनेक गंभीर निशान आए।



मामले में पुलिस को पीड़िता ने बताया कि, ''घर के भीतर अन्य आरोपी संग बैठे पति को जब मामले की भनक लगी तो वो इन सब बातों का विरोध करने लगा जिसके चलते आरोपी संग उसका विवाद होने लगा एवं तत्पश्चात दोनों आरोपियों ने पीड़िता के पति की हत्या कर डाली व दोनों घटनास्थल से नौ दो गयारह हो गए।'' मामले में पीड़िता के मुताबिक, आरोपी दोनों युवक मृतक पति के मित्र थे।


पिछले सोमवार की रात दोनों घर पहुंचे थे व फिर तीनों ने मिलकर जमकर शराब का सेवन किया था। तत्पश्चात दोनों मित्रों की नियत उस समय बदल गई जब मृतक पति की पत्नी बाहर निकल आई एवं उसे बाहर खड़ा देखकर उनकी नियत खराब हो गई। वहीं तत्पश्चात मित्रों ने उसकी पत्नी संग बलात्कार किया।

No comments