365 रानी एक राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा देखें कितनी सच्चाई है इस पुरानी कहानी में
पटियाला (पंजाब):- हमारे देश में राजाओं महाराजाओं के जीचन जीने का तरीका ही सबसे अलग होता था, और लगभग सभी राजा महाराजा एक से ज्यादा शादियाँ करते थे और कई कई रानियाँ रखते थे, ऐसे ही एक राजा थे राजा भूपेन्द्र सिंह, जिनकी एक-दो नही बल्कि 365 रानियाँ थी, आज हम आपको इन्ही से जुड़ी एक रोचक कहानी बताने जा रहे हैं।
भूपेन्द्र सिंह पटियाला के राजा थे, जिन्होंने लगभग 38 सालों तक शासन किया था, उनकी 365 रानियाँ थी, जिनके लिए उन्होंने अलग अलग भव्य और खूबसूरत महल बनवा रखे थे, लेकिन सबसे दिलचस्प था ये फैसला लेना की राजा साहब को किस रानी के साथ रात गुजारनी है, इस बात का फैसला राजा भूपेन्द्र सिंह बहुत अलग तरीके से लिया करते थे।
उस जमाने में रात में रोशनी के लिए लालटेन का इस्तेमाल किया जाता था, तो राजा साहब हर रानी के लिए अलग अलग नाम वाली लालटेन जलवाते थे, और रात भर जलने के छोड़ देते थे, सुबह जिस रानी के नाम वाली लालटेन पहले बुझ जाती थी, राजा उसी रानी के साथ अगली रात बिताते थे।
आपको भी ये कहानी और राजा भूपेंद्र सिंह का ये तरीका थोड़ा अजीब लग रहाहोगा, लेकिन इसी तरह से फैसला लेकर राजा भूपेंद्र अपनी रात किसी रानी के साथ व्यतीत करते थे।



No comments