Breaking News

CJI: राम मंदिर सहित सुनाये जायेगें 5 बड़े फैसले जानिए

सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं| रिटायर के दिनों में चीफ़ जस्टिस गोगोई की बेंच पांच अहम मामलों पर फ़ैसला सुनाएगी| 



 जानिए क्या हैं 5 बड़े फैसले 

1. केरल के सबरीमाला मंदिर में हरेक आयु की महिलाओं को प्रवेश दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की दोबारा समीक्षा के लिए दाखिल याचिकाओं पर पांच सदस्यीय संविधान पीठ को करना विचार करना है| 

2. राफेल मामले में 14 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के सुनाए गए निर्णय की पुनर्विचार की मांग के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी समेत कई अन्य लोगों की तरफ से दाखिल याचिका पर निर्णय लेना है| 



3. राफ़ेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के पुराने फ़ैसले को लेकर चुनावी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ के नारे का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल सुप्रीम कोर्ट की अवमानना याचिका पर निर्णय देना है| 

4. सुप्रीम कोर्ट में देश का सबसे बड़ा फ़ैसला अयोध्या केस में राम मंदिर विवाद पर सुनाया 

5. दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से दिए गए सीजेआई ऑफिस को सूचना अधिकार कानून के दायरे में लाने के आदेश के खिलाफ 2010 में सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल व सेंट्रल पब्लिक इंफार्मेशन ऑफिसर की तरफ से दाखिल तीन याचिकाओं पर चार अप्रैल को सुरक्षित रखे गए निर्णय को सुनाना| 

दोस्तों देश-विदेश से जुडी अहम खबरों को जानने के लिए आप हमें कमेंट और फॉलो जरूर करें | 

No comments