पश्चिम बंगाल :- हुगली नदी में मछुआरे के जाल में फँसी ऐसी चीज जिसे देखकर आप भी ....
कोलकाता हुगली :- पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तरुण नाम के एक मछुआरे ने मछली की तलाश में हुगली नदी में जाल डाला था। जाल लगाने के कुछ समय बाद, युवक को खिंचाव महसूस हुआ जिसके बाद उसने जल्दी से जाल को पानी से बाहर खींच लिया। जाल में इतनी बड़ी मछली फँसी थी कि वे इसे देखकर आश्चर्यचकित रह गया।
युवक के जाल में पकड़ी गई मछली एक भेटकी हुई प्रजाति की थी। मछली का वजन 18 किलो 500 ग्राम है। युवक इस मछली को बेचने के लिए फुलेश्वर मार्केट गया था। फुलेश्वर मार्केट में इस मछली को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मछली व्यापारी ने बड़ी मछली को खरीदने के लिए बोली लगाना शुरू कर दिया। स्थानीय मछुआरे ने 1200 रुपये प्रति किलो के दर से खरीदा। उन्होंने कहा, कहा कि अब वो इस मछली को 1300 से 1400 रुपये प्रति किलो के दर से आगे बेचेंगे।
कुछ दिनों पहले, ब्राजील का एक मछुआरा, दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वन अमेज़न में अमाना सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर था, और पिर्रुकु प्रजाति की एक विशाल मछली है को पकड़ा था। मछली का वजन लगभग 200 किग्रा था। ब्राजील के मछली बाजार में पिरु की कीमत 48 ब्राज़ीलियाई रियाल है, जो लगभग 825 रुपये प्रति किलोग्राम है।



No comments