Breaking News

अगर मिल गया मोके का फायदा तो दबंग खान से आगे निकल जायेगा ये अभिनेता


वर्तमान समय में बॉक्स ऑफिस पर अकेली फिल्म रिलीज करने का बहुत कम मौका मिलता है. जिसके कारण कभी-कभी अच्छी फिल्में भी मनचाहा कलेक्शन नहीं कर पाती है. हाल ही में रिलीज हुई सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' के साथ अन्य दो फिल्मों को भी रिलीज किया गया है. जिनमें से पहली फ़िल्म 'सांड की आंख' और दूसरी 'मेड इन चाइना' को फ़िल्म 'हाउसफुल 4' के साथ रिलीज किया गया है.



हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' की रिलीज डेट घोषित कर चुके हैं. दबंग स्टार सलमान खान के बाद एक और फिल्म निर्माता ने इसी दिन अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है. अब सलमान खान की 'दबंग 3' के साथ इस बड़े निर्माता की भी फिल्म रिलीज होगी. आइए जानते हैं सलमान खान की 'दबंग 3' के साथ रिलीज होने वाली फिल्म के बारे में।



दरअसल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार एन बालकृष्णा अपनी फिल्म 'रूलर' को इस साल 20 दिसंबर को रिलीज करने जा रहे हैं. वहीं 20 दिसंबर को सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' भी रिलीज होने जा रही है. फिल्म 'रूलर' का निर्देशन केएस रविकुमार ने किया है. इस फिल्म में खूबसूरत एक्ट्रेस सोनल चौहान और वेदिका भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी. रिलीज डेट घोषित करने के बाद इस फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है. फिल्म 'रूलर' में साउथ के सुपरस्टार एन बालकृष्णा पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाएंगे।


सलमान खान की 'दबंग 3' को फिल्म 'रूलर' की हिंदी भाषा में नहीं बल्कि तेलुगु में कड़ी टक्कर मिलने वाली है. क्योंकि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी रिलीज होने वाली है. मशहूर एक्टर एन बालकृष्णा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं. 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली इन दोनों भी फिल्म के हीरो पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे.
20 दिसंबर को रिलीज होने वाली इन दोनों बड़ी फिल्मों को लेकर कई सारी अटकलें लगाई जा रही है. कुछ लोगों का मानना है कि तेलुगू भाषा में सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से बॉक्स ऑफिस पर 'रूलर' ज्यादा कलेक्शन करेगी. क्योंकि साउथ में एन बालकृष्णा का स्टारडम सलमान खान से अधिक है.

No comments