Breaking News

पथरी की समस्या से हमेशा छुटकारा पाने के लिए ट्राई करे ये घरेलु नुस्खे




पथरी की समस्या आजकल आम हो गई है. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक किसी भी उम्र के व्यक्ति को पथरी की समस्या हो जाती है. पथरी होने पर बहुत दर्द होता है. पथरी से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन करवाने की सलाह देते हैं. लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय करके भी पथरी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
तुलसी और शहद आपकी मदद कर सकता है. तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. हालांकि तुलसी के पत्तों को चबाकर नहीं खाना चाहिए. इससे दांतों को नुकसान होता है. इसके अलावा शहद भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप तुलसी के पत्तों और शहद को मिलाकर खाते हैं तो पथरी की समस्या में बहुत आराम मिलता है. ऐसा करने से पथरी गलकर पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है. इसके अलावा शहद और तुलसी के पत्ते खाने से कई और फायदे होते हैं.

अगर गर्भवती महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या रहती है तो उन्हें हर रोज तुलसी और शहद से बनी चाय पीने से फायदा होता है और मॉर्निंग सिकनेस की समस्या भी नहीं होती| 
तुलसी के पत्तों का सेवन करने से स्मोकिंग की लत छोड़ने में मदद मिलती है. जो लोग धूम्रपान के आदी हैं, उनको एक कप उबले हुए पानी में तुलसी और शहद मिलाकर पीना चाहिए. इससे बहुत फायदा होता है| 
पथरी दूर करे
जिन लोगों को किडनी की पथरी की समस्या है, उनको तुलसी के पत्तों का रस निकालकर शहद मिलाकर हर रोज 6 महीने तक सेवन करना चाहिए. इससे पथरी गल जाती है और शरीर से बाहर निकल जाती है| 

No comments