Breaking News

भारतीय कप्तान ने कहा हम सिर्फ जीत के लिए उतरते हैं

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनका ध्यान राजकोट की परिस्थितियों का फायदा उठाकर केवल जीत हासिल करना था ताकि टीम मुकाबले में बनी रहे। अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है|



भारतीय टीम को दिल्ली में पहले टी-20 में सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी| लेकिन दूसरे मैच को जीतकर उसने अब तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।
रोहित ने मैच विजयी पारी खेलते हुये 43 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाकर 85 रन बनाये और मैन ऑफ़ द मैच रहने के साथ भारत को मुकाबले में भी बनाये रखा। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज रोमांचक मोड़ पर है|
दोस्तों आप हमें कमेंट और फॉलो करना ना भूलें|

No comments