Breaking News

सुजीत विल्सन :- सेलेब्रिटीज़ की आँखों को भी कर गए नम


दिन मंगलवार को सुबह से ट्विटर पर RIP Sujith ट्रेंड कर रहा है । इस हैशटैग के साथ सब लोग सुजीत विल्सन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी मौत पर अफसोस कर रहे हैं । इनमें आम लोगों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज और पॉलिटिशियन भी शामिल है, लेकिन कई लोगों को सवाल यह है कि सुजीत विल्सन आखिर है कौन ? तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में वही विस्तार से बताने जा रहे हैं ।


कौन है सुजीत विल्सन ?

दरअसल शुक्रवार 25 अक्टूबर की दोपहर को 2 साल का सुजीत घर के पीछे खेलते खेलते 70 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था, उसे बचाने के लिए रेस्क्यू टीम ने पूरी कोशिश की लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका । तमिलनाडु का यह 2 साल का लड़का आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया और रेस्क्यू टीम इसे बोरवेल से जिंदा नहीं निकाल पाई । मासूम बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की गई थी ।
मौत के बाद सेलेब्स के रिएक्शन सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने लिखा प्यारे नन्हे हमें अफसोस है।


अर्चना कलपति ने लिखा, 'सुजीत का इस तरह जाना वाकई में दुखदायक है । भगवान उसके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे ।

फिल्म निर्माता धनंजयन ने लिखा कि, 'सुजीत के बारे में यह जानकर दुख हुआ जिसे काफी लंबे समय तक जीना था भगवान करें देश में इस तरह की यह आखिरी घटना हो ।
भारतीय क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर ने लिखा कि, 'सुजीत की मौत की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं' ।

साउथ सुपरस्टार विशाल ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी और दुख व्यक्त किया ।

आपको बता दें कि ऐसी दुखद घटना घटने के बाद नरेंद्र मोदी ने भी अपने ट्विटर पर सुजीत को श्रद्धांजलि दी थी तो वही कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के रिएक्शन सामने आए हैं और हर किसी को सुजीत की मौत के बाद काफी दुख हुआ ।

No comments